Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में मौलाना के घर ईडी की छापेमारी:विदेशी फंडिंग और संपत्ति निर्माण बनाई, सुबह 8 बजे से पूछताछ जारी

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ईडी की टीम घर के भीतर मौजूद परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कुछ अहम दस्तावेजों भी मिले थे। जिसकी भी जांच जारी है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ कर रही है। जबकि उनका बेटा तौसीफ रजा घर पर मौजूद नहीं है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित मीट मंडी का है। पहले देखें, 2 तस्वीरें…. एटीएस जांच में नागरिकता और सेवा संबंधी तथ्य पाकिस्तानी कनेक्शन के साथ ही इस्लामिक गतिविधियों के मामले की जांच आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) भी कर रहा है। जांच में सामने आया है कि मौलाना शमशुल हुदा ने वर्ष 2013 में भारतीय नागरिकता त्यागकर ब्रिटेन की नागरिकता ग्रहण कर ली थी और वर्ष 2007 से लंदन में रह रहे थे। इसके बावजूद, आधिकारिक अभिलेखों में उन्हें वर्ष 2017 तक आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत दर्शाया गया। इस दौरान वेतन और पेंशन लाभ लेने का मामला भी सामने आया है। अनियमितता उजागर होने के बाद संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया गया था। 2017 में मदरसा किया गया था सील बताया जाता है कि उनका मदरसा पहले सील किया गया था और बाद में सरकार द्वारा उसकी मान्यता भी रद्द कर दी गई। एटीएस सूत्रों के अनुसार, जांच में उनके विदेशी संपर्कों और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष की पुष्टि अभी नहीं की गई है। NGO के जरिए विदेशी फंडिंग के आरोप मौलाना शमशुल हुदा खान पर आरोप है कि उन्होंने ‘कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी’ और ‘रजा फाउंडेशन’ नामक एनजीओ बनाकर विदेश से मदरसे के नाम पर फंड एकत्र किया। जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी सच्चाई खलीलाबाद में एक मदरसे के निर्माण और संचालन के माध्यम से विदेशों से बड़ी मात्रा में धन जुटाने की बात जांच एजेंसियों के संज्ञान में आई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विदेशी फंडिंग के जरिए संपत्ति अर्जित की गई। फिलहाल ईडी और एटीएस वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, दस्तावेजों और विदेशी फंडिंग के स्रोतों की गहन जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ………. ये खबर भी पढ़ें… पीलीभीत में महिला को बाघ ने मार डाला:घर से 200 मीटर दूर घने जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव पीलीभीत में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। महिला जंगल में गई हुई थी। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। जबड़े में गला दबोचकर घने जंगल में लेकर चला गया। परिजनों को सुबह महिला का शव कॉलोनी से महज 200 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। महिला के पेट और गले का मांस गायब था। गले की हड्‌डी को बाघ ने तोड़ दिया था। शरीर पर खरोंच के कई निशान थे। आसपास की झाड़ियां टूटी हुई थीं, इससे अनुमान लग रहा कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए बाघ से संघर्ष किया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर थाना न्यूरिया के महोफ वन रेंज की है।पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:3 लोग गंभीर रूप से घायल, टक्कर लगने के बाद वैन के अंदर फंसे रहे लोग
    Next Article
    संभल पुलिस ने 89 मोबाइल बरामद कर लौटाए:क़ीमत 15 लाख रुपए, तीन महीने में 1000 से अधिक फोन सौंपे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment