Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में सड़क हादसे में एक की मौत:छोटे भाई को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने जा रहा, घायल भाई मेडिकल कॉलेज रेफर

    14 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनी उर्फ देउरवा निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र यादव अपने छोटे भाई राजन को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से खलीलाबाद के सीबी मिश्रा इंटर कॉलेज पटखौली जा रहे थे। खलीलाबाद के बनकटिया बड़गो के पास एक अज्ञात वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजन के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक जितेंद्र के पिता सर्वजीत यादव ने बताया कि जितेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था। राजन हीरालाल इंटर कॉलेज में पढ़ता है और आज उसकी परीक्षा थी, जिसके लिए जितेंद्र उसे सेंटर छोड़ने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता रोड पर चलते ऑटो पर गिरा सूखा पेड़:छह घायल, ननद-भाभी की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    बहन को मोटी और भैंस कहके बुलाता था पति:परिजन बोले- दूसरी लड़की के साथ रहता था, शादी के दो महीने के बाद बहन की मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment