Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर मदरसा: 125 छात्राओं के डाटा की जांच:अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अनियमितताओं की पड़ताल में जुटा

    18 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर स्थित ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया की 125 छात्राओं के डाटा की जांच अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा की जा रही है। विभाग मदरसे में पंजीकृत छात्राओं की संख्या में पाई गई अनियमितता की पड़ताल कर रहा है। विभाग की पहल पर ही 39 छात्राओं ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी (डीएमओ) कार्यालय के अनुसार, मदरसा प्रबंधन ने विभाग और न्यायालय को 338 छात्राओं के पंजीकरण की जानकारी दी थी। मदरसा सील होने और पठन-पाठन बंद होने के बाद, जब विभाग ने छात्राओं के डाटा की जांच की, तो यू-डायस पर पंजीकृत छात्राओं की संख्या 213 पाई गई। इसके बाद डीएमओ कार्यालय ने मदरसा प्रबंधन को 125 छात्राओं के संबंध में जानकारी देने के लिए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस के बावजूद, मदरसा प्रबंधन के जिम्मेदारों ने विभाग को कोई जवाब नहीं दिया है। इस कारण 125 छात्राओं के पंजीकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, गबन और अन्य मामलों के आरोपी मौलाना शमशुल हुदा खान विदेश से ही अपने परिजनों को कानूनी दांव-पेंच के संबंध में मार्गदर्शन दे रहे हैं। फरवरी 2024 में, जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर मदरसे की जमीन को राज्य सरकार के खाते में निहित कर दिया गया था, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया। हालांकि, मदरसा भवन के बगल स्थित खाली जमीन पर नया भवन बनाकर प्रबंधन ने फिर से मदरसे का संचालन शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद नवंबर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने इस नए स्थान पर संचालित मदरसे को भी सील कर दिया। एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की जांच रिपोर्ट आने के बाद, डीएमओ ने मौलाना शमशुल हुदा खान के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया के प्रबंधन ने 338 छात्राओं के पंजीकृत होने की सूचना दी थी। यू-डायस की जांच में केवल 213 छात्राओं का पंजीकरण पाया गया। इस संबंध में प्रबंधन को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस-स्टैंड पर महिला ने दूसरी महिला को डंडे से पीटा:जालौन में आपसी विवाद में मारपीट का प्रयास, घटना का वीडियो वायरल
    Next Article
    फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने 90 लाख का गबन किया:संतकबीर नगर में कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment