Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने 90 लाख का गबन किया:संतकबीर नगर में कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ऋण पत्रावलियों में जालसाजी कर 90 लाख रुपये का गबन किया है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद महुली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रघुवीर, जो मिर्जापुर जिले के परजापतिपुर निवासी हैं, ने महुली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी थी। न्यायालय में दी गई तहरीर के अनुसार, मुखलिसपुर स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अभय कुमार तिवारी (निवासी बरियारपुर, बलिया), वीरेंद्र (निवासी रामनगर मुडैल, फर्रुखाबाद), शिवा वर्मा (निवासी आम, पैकवालिया, बस्ती) और अकरम हुसैन (निवासी खुरहुरिया अकडंगा, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर) ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने 165 उपभोक्ताओं की ऋण पत्रावलियों में जालसाजी की। उन्होंने 90 लाख रुपये की राशि अपने सगे-संबंधियों के खातों में हस्तांतरित कर दी। यह धोखाधड़ी अगस्त 2025 से सितंबर 2025 के बीच की गई, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर मदरसा: 125 छात्राओं के डाटा की जांच:अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अनियमितताओं की पड़ताल में जुटा
    Next Article
    पीलीभीत में डीआईओएस ऑफिस का 'करोड़पति' चपरासी फरार:करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड, पुलिस की गाजियाबाद तक दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment