Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से बेटी का गला काटा:गोरखपुर में भागते समय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, रस्सी से बांधा; बोली- सबक सिखाना था

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका फिर कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ने छींटे फैल गए। वारदात के बाद महिला घर से भागने लगी। शोर सुनकर लोगों ने दौड़ा लिया। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करके महिला को पकड़ लिया और हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया। लोगों ने बेटी को मारने की वजह पूछी तो बोली- पति बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, सबक सिखाना चाहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोगर की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। वारदात मंगलवार रात करीब 11 बजे पिपराइच के बिजहरा गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए अब पूरा घटनाक्रम पढ़िए त्रिवेणी मौर्य बिजहरा गांव में रहते हैं। उनकी पहली पत्नी से 3 साल की बेटी अदिति थी। त्रिवेणी ने एक महीने पहले पूजा (35) के साथ शादी की थी। इसके बाद तीनों गांव के घर में रहते थे। त्रिवेणी बेटी को ज्यादा प्यार करते थे। यह बात पूजा को अच्छी नहीं लग रही थी। त्रिणेणी मौर्य ने बताया- मंगलवार रात को मैं, पूजा और बेटी अदिति सो रहे थे। मैं रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर चला गया। तभी कमरे में पत्नी पूजा ने वारदात को अंजाम दिया। पूजा ने बिस्तर पर सो रही बेटी अदिति को जमीन पर पटक दिया। पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई अदिति की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ा मासूम की हत्या के बाद पूजा ने घर से भागने की कोशिश की। हालांकि, घर के भीतर मची हलचल और शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पूजा पूजा को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि- आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा XUV लेकर भागे बदमाश, बाराबंकी में शोरूम कर्मचारी को गाड़ी से फेंका; CCTV में भागते दिखे बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने 4 लड़के महिंद्रा की XUV कार लेकर भाग गए। उसमें बैठे सेकंड हैंड शोरूम के कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बाराबंकी कार बाजार का है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी पहली बार जापान पहुंचे, बच्ची ने तिलक लगाया:बोले- यूपी में जितनी चुनौतियां, उतनी संभावनाएं; निवेश का न्योता दिया
    Next Article
    वाराणसी में पति की फंदा लगाकर मौत...पत्नी ने जहर खाया:आपस में हाथापाई के बाद अलग-अलग कमरे में बंद हुए, जिंदगी की जंग लड़ रही महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment