Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर के मिश्रिख नैमिषारण्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:रात 3 बजे तक गूंजी तालियां, कवियों ने लोकतंत्र पर किया तीखा तंज

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में मिश्रिख नैमिषारण्य मेला महोत्सव 2026 के तृतीय दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और देशभक्ति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम देर रात करीब तीन बजे तक चलता रहा और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कवि सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए कवियों को क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह, उपजिलाधिकारी अभिनव यादव, जनार्दन मौर्य तथा क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत यादव ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत राजस्थान की कवयित्री सपना सोनी ने सरस्वती वंदना “मां शारदे वंदन है शत बार” से की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद कवि गौरव दिवाकर ने अपनी रचना “मदहोश तेरे काले नैना, ये दो मदिरा के प्याले हैं…” सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि दमदार बनारसी ने लोकतंत्र पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा, “लोकतंत्र की गरिमा को सस्ती लोकप्रियता के बदले मत बेचो।” नैनीताल से आए कवि मोहन मुन्तजिर ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। बाराबंकी की कवयित्री शशि श्रेया ने श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं, राम भदावर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “अब नहीं चेतोगे तो देर हो जाएगी… पौरुष रूठ गया तो फिर जवानी किस काम आएगी।” मिश्रिख के कवि जगजीवन मिश्र ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा, “बोलो कैसे विकास संभव है, साथ सबका अगर नहीं होगा।” इसके अलावा हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, अलवर के विनीत चौहान और सीतापुर के जगदीप शुक्ला ‘अंचल’ ने भी शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब हंसाया। कार्यक्रम में प्रियंका और प्रेरणा ग्रुप के कथक नृत्य तथा लोक गायिका सरिता तिवारी के लोकगीतों ने भी समां बांध दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 महीने का भ्रूण शारदा नहर में मिला:रायबरेली में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
    Next Article
    गोंडा में LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें:एक नहीं बल्कि दो-दो गैस सिलेंडर लेकर पहुंच रहे लोग, सबसे ज्यादा रोजेदार लाइन में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment