Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 24 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:GST और परिवहन विभाग करेगा जुर्माना, अवैध लकड़ी कारोबार पर कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ गुरुवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान लकड़ी से लदी करीब 24 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तंबौर में देर रात से ही लकड़ी मंडी सज जाती है। जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं, तब दूर-दराज के इलाकों और ग्रामीण अंचलों से हजारों कुंटल लकड़ी तंबौर लाई जाती है। तंबौर को प्लाईवुड फैक्ट्रियों का बड़ा हब माना जाता है, जहां प्रतिदिन लाखों कुंटल लकड़ी की आवाजाही होती है। यह कारोबार प्रायः रात के अंधेरे में किया जाता है, जिससे जीएसटी चोरी और ओवरलोड लकड़ी के परिवहन की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लहरपुर तहसील के तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और अवैध रूप से लाई जा रही लकड़ी से भरी ट्रॉलियों की धरपकड़ कराई। पकड़ी गई सभी ट्रॉलियों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अब इन ट्रॉलियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पकड़ी गई ट्रॉलियों पर जीएसटी विभाग की ओर से जीएसटी की रसीद, ओवरलोड पाए जाने पर आरटीओ विभाग की रसीद तथा मंडी शुल्क के अंतर्गत चालान काटे जाएंगे। जीएसटी और आरटीओ विभाग की टीमें जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि यह अवैध कारोबार काफी समय से चल रहा था, लेकिन अब तहसील प्रशासन की सख्ती से लकड़ी माफियाओं में खलबली मच गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU की बड़ी पहल:कॉलेजों को NAAC ग्रेडिंग के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, कुलपति ने लॉन्च की U-CARES योजना
    Next Article
    ठेकेदार ने बेटे संग मजदूर को पीटा, मौत:लंबी छुट्टी के बाद काम पर लौटने से हुआ नाराज, शरीर पर आई कई गंभीर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment