Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार ने बेटे संग मजदूर को पीटा, मौत:लंबी छुट्टी के बाद काम पर लौटने से हुआ नाराज, शरीर पर आई कई गंभीर चोट

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ बाजारखाला थानाक्षेत्र में ठेकेदार की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। युवक एक हफ्ते बाद छुट्टी से लौटा था। इस बात नाराज ठेकेदार और बेटे ने बेहरमी से पिटाई कर दी। चोटिल हालत में दो दिन तक इलाज के लिए भटकता रहा। बुधवार रात ज्यादा तबियत बिगड़ने से दम तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। जयपुरिया राज कुमार पार्क हनुमान मंदिर बाजारखाला निवासी रफीक (35) पुत्र एनुअल हक ठेकेदार रमजान के पास काम करता था। रफीक की पत्नी साइमा खातून ने बताया कि रफीक करीब दो साल से रमजान के कबाड़ के गोदाम में काम कर रहा था। पति ने रमजान से 30 हजार रुपए ए़डवांस लिए थे। जिसके चलते रमजान रोजाना जबरदस्ती काम कराता था। इस दौरान पति रफीक छुट्टी लेकर अपने मां रूकैया के पास गुलाला घाट गए थे। एक हफ्ते बाद रविवार को रफीक के लौटने पर रमजान उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो रमजान व उसका बेटा शहदुल बुरी तरह पीटने लगे। जिससे रफीक के शरीर में गंभीर चोटें आई। रफीक दो दिन तक इलाज कराता रहा। बुधवार को रफीक थाने शिकायत करने पहुंचा जहां उसकी तबियत अचानक से बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रफीक के परिवार में पत्नी साइमा खातून और चार बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इंस्पेक्टर बाजारखाला का कहना है कि पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 24 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त:GST और परिवहन विभाग करेगा जुर्माना, अवैध लकड़ी कारोबार पर कार्रवाई
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले कॉपियों का संकट:देवरिया में 44 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की कमी से व्यवस्था पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment