Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में लाखों की ठगी का खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बैंक लोन-नौकरी का झांसा देता था

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में बैंक लोन, नौकरी और बैंक शाखा के लिए मकान किराए पर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, चांदी की पायल और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह मामला 27 फरवरी को नौरंगाबाद निवासी दीपक शर्मा द्वारा सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर के बाद सामने आया। दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि आशीष कुमार ने बैंक में अच्छी पकड़ होने का दावा करते हुए उन्हें पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। इस प्रक्रिया में खर्च और रिश्वत के नाम पर उनसे ऑनलाइन और नकद कुल 1,01,755 रुपये ले लिए गए। जब तय समय पर दीपक शर्मा को लोन नहीं मिला, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आशीष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आशीष ने अपनी मां मिथलेश, भाई अखिलेश कुमार और अन्य साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा था। ये लोग खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी बताते थे। वे फर्जी आईडी कार्ड, नकली मोहरें और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर उनसे ठगी करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह ने कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की है। इनमें पंकज कुमार से 3.50 लाख रुपये, अभिषेक सोनी से 5.85 लाख रुपये, कृष्णवीर पाल से 3.65 लाख रुपये, राजेश से 1.20 लाख रुपये और शीलता देवी से 97,590 रुपये शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जनपद में इस गिरोह के खिलाफ दो दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हैं और अन्य मामलों की भी जांच जारी है। इकदिल थाने में भी दर्ज है मुकदमा आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मानिकपुर मोड़ निवासी सत्यम पांडेय से भी करीब 4.38 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में इकदिल थाने में मुकदमा दर्ज है। ठगे गए पैसों से उसने एक जोड़ी चांदी की पायल खरीदी थी और कुछ रकम शादी के एडवांस में दे दी थी। स्कूल के पास से हुई गिरफ्तारी लिस ने सूचना के आधार पर सुदिती ग्लोबल स्कूल के पास से आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक एसर कंपनी का लैपटॉप, एक रेडमी मोबाइल, चांदी की पायल और दो हजार रुपये बरामद किए गए। कई मामलों में दर्ज है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी इटावा और फिरोजाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइंस, भरथना, कोतवाली और इकदिल थानों में उसके खिलाफ अलग अलग धाराओं में कार्रवाई चल रही है। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 44 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:गौरी सिटी और खैराबाद में गेट, सड़कें ध्वस्त, दो कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई
    Next Article
    शाहजहांपुर में जंगल में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार:पुलिस ने 4 लाख रुपये और 16 बाइकें बरामद कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment