Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में छत से गिरकर विवाहिता की मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, लोहे की रॉड से पीटने का लगाया था आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विवाहिता की मौत के मामले में डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विवाहिता की मौत लोहे की रॉड से नहीं बल्कि मौत की वजह छत से गिरने के कारण सिर में आई गंभीर चोट बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले, जिससे लोहे की रॉड से पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मायके पक्ष के दहेज हत्या के आरोपों के आधार पर पुलिस ने पति शिवम, उसके भाई आशीष, शुभम कुमार, पिता रावेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समझिये पूरा मामला जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुरंसडा गांव निवासी शिवम यादव का विवाह करीब 18 महीने पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी 35 वर्षीय रेखा यादव के साथ हुआ था। सोमवार सुबह रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मायके पक्ष को मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई निर्भय सिंह यादव के अनुसार रविवार देर रात मायके में फोन आया था। फोन पर बताया गया कि रेखा को मार दिया गया है। इसके बाद फोन कट गया। परिजनों का आरोप था कि पति और ससुरालवालों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या की है। भाई ने यह भी आरोप लगाया था कि रेखा का पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसकी हत्या की गई। देर शाम डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने और छत से गिरने को मौत की वजह बताया गया है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। इसके बावजूद मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में जूतों की दुकान में लगी आग:दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, 30 मिनट में पाया काबू
    Next Article
    गोरखपुर में 15-20 KM की गति से चल रही हवा:सुहाना हुआ मौसम, दोपहर तक छिटपुट बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment