Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीसीएम चालक की इलाज के दौरान मौत:कंटेनर से टक्कर में तीन लोग घायल, कनकारी गांव के पास हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर-रेउसा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। कनकारी गांव के पास लकड़ी लादकर जा रही डीसीएम की सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, डीसीएम में लकड़ी लदी हुई थी और वह बहराइच की ओर जा रही थी। इसी दौरान तंबौर-रेउसा मार्ग पर कनकारी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डीसीएम चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तंबौर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डीसीएम चालक इदरीश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन और अन्य लोग उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान इदरीश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में डीसीएम चालक इदरीश की मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज हत्याकांड के शूटरों का CCTV फुटेज:2 बाइक पर जाते दिखे, 2 मददगार रेकी करते नजर आए
    Next Article
    यूपी में पीपीपी मॉडल से बनेंगे 72 नए बस स्टेशन:पहले फेज में 11 स्टेशनों का काम शुरू, दूसरे की तैयारी जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment