Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में गैस सिलेंडर संकट पर डीएम का बड़ा फैसला:शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बना, पूर्ति निरीक्षक तैनात

    8 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में गैस सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाए गए इस कंट्रोल रूम में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग, समय पर डिलीवरी न मिलने और कालाबाजारी जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कंट्रोल रूम में दो पूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे। उपभोक्ता उनके मोबाइल नंबर 8756738545 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं पूर्ति निरीक्षक आलोक सिंह शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक शिकायतें दर्ज करेंगे। उनसे मोबाइल नंबर 7355977158 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी गैस एजेंसी पर सिलेंडर की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या अनियमित वितरण की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गैस वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नया प्लान भी लागू किया है। अब जिले की गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों का वितरण लेखपालों की निगरानी में कराया जाएगा। लेखपाल मौके पर मौजूद रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सिलेंडर सही उपभोक्ताओं को ही दिए जाएं और किसी प्रकार की अनियमितता न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी और यदि कहीं भी कालाबाजारी या गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-वाराणसी रूट की 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त:कई का बदला रहेगा रास्ता, 13-25 मार्च तक यातायात प्रभावित
    Next Article
    कन्नौज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment