Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी सांसद की अध्यक्षता में दिशा बैठक:योजनाओं में प्रगति लाने और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

    19 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुष्पेंद्र सरोज ने उदयन सभागार में की। बैठक में सांसद ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक जल्द आयोजित करने तथा उसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को कैंप लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, ताकि पेंशन से वंचित लोगों को लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले में आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत 56,202 लोगों को चिह्नित किया गया है। शासन से धनराशि मिलते ही पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ दिया जाएगा। सांसद ने स्पष्ट किया कि आवास दिलाने के नाम पर किसी से भी पैसे लेने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एकीकृत धान विकास कार्यक्रम, किसान पाठशाला, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और खेत तालाब योजना की भी समीक्षा की गई। उप कृषि निदेशक को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 25,104 लाभार्थी हैं। सांसद ने इस योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में पल्लवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में साइबर ठगी, दुकानदार से 5,052 रुपये ठगे:क्यूआर कोड लगाने के बहाने ली बैंक खाते की ओटीपी, आरोपी CCTV में कैद
    Next Article
    सीतापुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, पंपों पर भीड़:डीएम ने खंडन किया, बोले- आपूर्ति पर्याप्त, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment