Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:रेलवे ट्रैक के पास टैंक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव पकरिया चौराहा और महमूदाबाद के मध्य रेलवे लाइन के पास मकानों के बीच बने एक टैंक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सिधौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को जब स्थानीय लोगों की नजर रेलवे लाइन के पास बने एक टैंक पर पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव देख लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान नितीन सिंह उर्फ दिव्यास (28) पुत्र संतोष सिंह निवासी संत नगर पूर्वी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक नशे का आदी बताया जा रहा है और अक्सर इलाके में देखा जाता था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेसमेंट खोदाई से गिरे बिजली पोल, सैलून संचालक की मौत:रतनलाल नगर में हादसे से मचा हड़कंप, स्कूटी समेत 3 बाइकें क्षतिग्रस्त
    Next Article
    यमुना सफाई के लिए ड्यूल पर्पस स्किमर हार्वेस्टर:मथुरा में 1.80 करोड़ की मशीन का हुआ शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment