Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना सफाई के लिए ड्यूल पर्पस स्किमर हार्वेस्टर:मथुरा में 1.80 करोड़ की मशीन का हुआ शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने यमुना नदी की स्वच्छता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई ड्यूल पर्पस स्किमर हार्वेस्टर मशीन का रविवार को विश्राम घाट पर विधिवत शुभारंभ किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल ने पूजन-अर्चन के साथ मशीन का उद्घाटन किया। यह आधुनिक मशीन यमुना नदी की सफाई व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाएगी। इसकी मदद से नदी में तैरते हुए कचरे जैसे फूल-मालाएं, पत्तियां, पॉलिथीन और प्लास्टिक बोतलें आसानी से निकाले जा सकेंगे। मशीन यमुना में फैलने वाली जलकुंभी और अन्य जलीय खरपतवार को काटकर हटाने का कार्य भी करेगी। इससे नदी की सफाई अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी और यमुना स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस मशीन का उपयोग मथुरा के प्रमुख घाटों सहित यमुना नदी के विभिन्न हिस्सों में नियमित सफाई अभियान चलाने के लिए किया जाएगा। इससे घाटों की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल और महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने स्वयं मशीन में बैठकर इसकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों से संचालन संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता राम कैलाश, सहायक अभियंता हेमेंद्र गौतम, अवर अभियंता अजय, सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया सहित अन्य अधिकारी, पार्षदगण और समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:रेलवे ट्रैक के पास टैंक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ के IPL मैचों में M-Ticket से मिलेगी एंट्री:LSG ने फैंस के लिए शुरू की नई व्यवस्था,पहले मैच के टिकट बुक माई शो पर लांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment