Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में तिलक समारोह में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग,VIDEO:लाइसेंसी राइफल-पिस्टल से कई राउंड फायरिंग, वीडियो सामने आने पर जांच शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुसब्बरपुर में तिलक समारोह के दौरान लाइसेंसी शस्त्रों से की गई हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। राइफल और पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग किए जाने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सूत्रों का दावा है कि बसवएं गांव से तिलक का कार्यक्रम दो दिन पूर्व मुसब्बरपुर गांव पहुंचा था। तिलक समारोह के दौरान अचानक कुछ लोगों ने उत्साह में आकर लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की तेज आवाजों से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस तरह की फायरिंग से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान राइफल और पिस्टल से कई राउंड गोलियां चलाई गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों और मेहमानों में भय का माहौल बन गया। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में साफ तौर पर हर्ष फायरिंग करते लोग दिखाई दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए महोली कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग करने वाले लोग कौन थे, हथियार किसके नाम पर लाइसेंसी हैं और किन परिस्थितियों में फायरिंग की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कर दोषियों की पहचान की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक समारोहों में हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दो घरों में लाखों की चोरी:कमरे का ताला तोड़कर जेवरात-नकदी ले गए, शादी में गया था परिवार
    Next Article
    पीडब्ल्यूडी जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप:नियमों के विरुद्ध कई विभागों में संबद्धीकरण, डीएम से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment