Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीडब्ल्यूडी जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप:नियमों के विरुद्ध कई विभागों में संबद्धीकरण, डीएम से शिकायत

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अवर अभियंता (जेई) मनोज कुमार सुमन के खिलाफ जिलाधिकारी से गंभीर शिकायत की गई है। उन पर भ्रष्टाचार और नियमों के विरुद्ध कई विभागों में संबद्धीकरण का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि जेई ने शासन के आदेशों की अनदेखी की है, जबकि उन पर लगे भ्रष्टाचार के पुराने आरोपों की पुष्टि भी हो चुकी है। शिकायत के अनुसार, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 में तैनात जेई मनोज कुमार सुमन वर्तमान में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), नगर पंचायत कलीनगर और नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में संबद्ध हैं। आरोप है कि यह संबद्धीकरण उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश और स्थानीय निकाय निदेशालय के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन है। नियमों के तहत, यदि किसी नगर पंचायत में अवर अभियंता का पद रिक्त होता है, तो उसके कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए पास की नगर पालिका में तैनात 'केन्द्रीयित सेवा' के अवर अभियंता को अधिकृत किया जाना चाहिए। शिकायत में बताया गया है कि नौगवां पकड़िया से मात्र 5 किलोमीटर दूर पीलीभीत नगर पालिका में केन्द्रीयित सेवा के जेई तैनात हैं, लेकिन उन्हें छोड़कर पीडब्ल्यूडी के जेई को वहां संबद्ध किया गया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि जेई मनोज कुमार सुमन को पूर्व में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने उन्हें पद से हटा दिया था। आरोप है कि इन तथ्यों को छिपाकर अक्टूबर 2025 में उनका दोबारा संबद्धीकरण कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी से मांग की गई है कि शासन की व्यवस्था के विपरीत और भ्रष्टाचार में लिप्तता के कारण जेई मनोज कुमार सुमन का डूडा, कलीनगर और नौगवां पकड़िया से संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस शिकायत के बाद प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि दागी छवि और तकनीकी रूप से अपात्र अधिकारी को किन परिस्थितियों में इन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। अकूत संपत्ति होने का भी आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त उक्त जेई मनोज सुमन पीलीभीत में 10 सालों से तैनात हैं। शहर के पॉश कॉलोनी में करोड़ों का मकान जेई में बना रखा है, इसके अलावा अपने परिजनों के नाम पर करोड़ों संपत्ति अर्जित कर रखी है, जिसमें एक पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसी भी शामिल है।अकूत संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में तिलक समारोह में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग,VIDEO:लाइसेंसी राइफल-पिस्टल से कई राउंड फायरिंग, वीडियो सामने आने पर जांच शुरू
    Next Article
    युवती की फर्जी ID बनाकर पोस्ट की एडिटेड फोटो:शामली में पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment