Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा:400 श्रमिकों का होगा सम्मान, संग्रहालय में 20 गैलरी

    9 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंचे। बैठक में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े कई अहम अपडेट साझा किए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आ रही हैं और लगभग चार घंटे तक राम मंदिर परिसर में रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति करीब 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी, जिन्होंने मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हुतात्मा स्मारक और अस्थायी मंदिर का स्मृति स्वरूप निर्माण नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में हुतात्मा स्मारक का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही जिस अस्थायी मंदिर में रामलला विराजमान थे, उसे भी स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। संभावना है कि 31 अप्रैल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। संग्रहालय में 20 गैलरी, बनेगी अत्याधुनिक हनुमान गैलरी उन्होंने बताया कि परिसर में बन रहे संग्रहालय में 20 गैलरी तैयार की जा रही हैं। इनमें एक अत्याधुनिक हनुमान गैलरी भी होगी, जहां 3D तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं को राम प्रसंग दिखाया जाएगा। इस गैलरी में सीमित संख्या में श्रद्धालु बैठ सकेंगे और 12 मिनट की प्रस्तुति के जरिए दिव्य अनुभव प्राप्त करेंगे। बाउंड्री वॉल को लेकर अरविंदो आश्रम से वार्ता मिश्र ने बताया कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान कुछ हिस्सा अरविंदो आश्रम के नजदीक आ रहा है। आश्रम प्रबंधन से कुछ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यदि भूमि नहीं मिलती है तो ट्रस्ट अपनी ही जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करेगा। 30 सितंबर तक अन्य मंदिर होंगे पूर्ण उन्होंने जानकारी दी कि राम मंदिर परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए इन मंदिरों के द्वार खोल दिए जाएंगे। रामनवमी पर फिर होगा ‘सूर्य तिलक’ आगामी रामनवमी पर रामलला के ललाट पर एक बार फिर सूर्य की किरणों से ‘सूर्य तिलक’ किया जाएगा। इसके लिए CSIR-CBRI रुड़की और एक अन्य कंपनी तकनीकी कार्य कर रही है। इस संबंध में 10 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है, ताकि सूर्य तिलक की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित होती रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बच्चा चोरी की अफवाह, महिला से पूछताछ:पुलिस ने बताया- सहारनपुर की महिला रास्ता भटककर गांव पहुंची थी
    Next Article
    स्टार एयर की लखनऊ-गाजियाबाद सेवा जल्द शुरू होगी:हिंडन एयरपोर्ट शेड्यूल में शामिल, मार्च अंत तक शुरुआत की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment