Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 2074 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग मिले:15 दिवसीय शिविर में सहायक उपकरण वितरित किए गए, डीएम ने कहा- ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट), नई दिल्ली शाखा द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया है। इन शिविरों के माध्यम से कुल 2074 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर और विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह आयोजन 27 जनवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया गया था। शिविरों की शुरुआत 27 और 28 जनवरी को शोहरतगढ़ विकास खंड से हुई, जहां 344 लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए गए। इसके बाद, 30-31 जनवरी को नौगढ़ विकास खंड में 306, 02-03 फरवरी को बांसी विकास खंड में 422, 05-06 फरवरी को इटवा विकास खंड में 383 और 09-10 फरवरी को डुमरियागंज विकास खंड में 494 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। बुधवार को नौगढ़ तहसील परिसर में आयोजित अंतिम शिविर में 125 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर और सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने जयपुर फुट टीम के तकनीशियनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्वयं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। जिलाधिकारी ने समिति के सभी कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को भारत सरकार द्वारा संचालित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने और जनपद में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य, तहसीलदार नौगढ़ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, जयपुर फुट के डॉ. पुरूषोत्तम रनबिडा, लक्ष्य ठकरान सहित समिति और जिला पुनर्वास केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बजट को लेकर बोले गोरखपुर के एक्सपर्ट:कहा- सरकार ने बैलेंस्ड बजट पेश किया है, हर वर्ग को मिलेगा लाभ
    Next Article
    बरेली में अवैध खनन से किसानों की जमीन बर्बाद:उपजाऊ खेत बने गहरे गड्ढे, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment