Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में अवैध सागौन लकड़ी लदी पिकअप जब्त:ठेकेदार और चालक पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में वन विभाग ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन लकड़ी से लदी एक पिकअप जब्त की। वाहन में बिना वैध दस्तावेजों के सागौन की लकड़ियां पाई गईं। इस मामले में ठेकेदार और वाहन चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं 69, 41, 42 और 52 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सिद्धार्थनगर के उसका थाना क्षेत्र के सोहास चौकी क्षेत्र के महुआ घाट की ओर एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी ले जाई जा रही थी। सूचना मिलते ही रेंजर कुशवाहा ने अपनी टीम को सतर्क किया और तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। रेंजर राजेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में वन दरोगा निखिल श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा, शैलेंद्र यादव, वन कर्मी श्याम बिहार और फॉरेस्ट गार्ड भवानी शंकर पांडेय की टीम महुआ घाट पहुंची। कुछ ही देर बाद, सोहास चौकी क्षेत्र के महुआ घाट की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UP56 AT 1421 दिखाई दी, जिसे टीम ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सागौन के कई कटे हुए बोटे लदे पाए गए। जब वाहन चालक से लकड़ियों के वैध कागजात और परिवहन अनुमति पत्र मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान मोहम्मद नसीम पुत्र किताबुल्लाह, निवासी ग्राम बरडाड, पोस्ट बैसार, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के रूप में बताई। वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि इस अवैध कटान और ढुलाई में ठेकेदार विनोद यादव पुत्र मिट्ठू निवासी ग्राम करमहा टोला छोटकी जनबी बैसार, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज की संलिप्तता है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल पिकअप वाहन और उसमें लदी सागौन की लकड़ियों को कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि बिना अनुमति के सागौन जैसे बहुमूल्य पेड़ों का कटान और परिवहन गंभीर अपराध है। इस मामले में ठेकेदार और चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 69, 41, 42 और 52 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कटान और तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में होली और रमजान को लेकर अलर्ट:डीएम - एसपी ने संभ्रांत नागरिकों और अधिकारियों संग ली बैठक
    Next Article
    कन्नौज के आंटी गांव को चार विकास कार्यों की सौगात:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment