Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं:सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, मानसून दोबारा सक्रिय होने के आसार

    6 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। ड्रेनेज खंड की 29 जुलाई की दैनिक गेज रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर दर्ज हुआ, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। ड्रेनेज विभाग के अनुसार बानगंगा बैराज पर बानगंगा नदी खतरे के निशान से 4.22 मीटर नीचे बह रही है और जलस्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर बांसी पुल और परसोहन घाट दोनों स्थानों पर खतरे के स्तर से नीचे बना हुआ है तथा पानी में कमी आई है। बूढ़ी राप्ती नदी के मुंहचोरवा घाट पर भी जलस्तर घटा है, जबकि ककरही पुल पर मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। कूड़ा नदी के आलमनगर और रेलवे पुल पर जलस्तर सुरक्षित सीमा में है। घोघी नदी के लोटन पुल पर हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि तेलार नाला स्थिर बना हुआ है। जमुआर नाला के नौगढ़ पुल पर भी जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी खतरे के निशान से तीन मीटर से अधिक नीचे है। बारिश कम, उमस बढ़ी रिपोर्ट के मुताबिक बानगंगा बैराज क्षेत्र में 5 मिमी और मुंहचोरवा क्षेत्र में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य गेज स्टेशनों पर वर्षा नगण्य रही। बुधवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई के आखिर में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है और अगले कुछ दिनों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक 272.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जिले और नेपाल के तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होती है तो राप्ती, बूढ़ी राप्ती और बानगंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन की निगरानी जारी फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन मानसून के दौरान मौसम में अचानक बदलाव की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में दो पिकअप को रोकने की कोशिश:लूट की आशंका में 8 युवक हिरासत में, बिरधा-जाखलौन मार्ग पर हुई घटना
    Next Article
    मगरमच्छ हमले में घायल मजदूर की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment