Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में जूनियर खेल प्रतियोगिता, 328 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:3000 मीटर दौड़ की राजन और वंदना ने जीती, कुश्ती में शुभम-अंशिका ने बाजी मारी

    1 hour ago

    1

    0

    जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर और जिला प्रशासन ने सोमवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के उभरते खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, कुश्ती और बैडमिंटन जैसी स्पर्धाओं में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण और जिला स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मजबूत मंच देती हैं। इस मौके पर अमरेंद्र पाल, क्रीड़ा भारती गोरक्षप्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला एथलेटिक्स संघ सिद्धार्थनगर के सचिव सोनू गुप्ता, देवेंद्र कुमार पांडेय समेत स्टेडियम के समस्त स्टाफ और प्रशिक्षक मौजूद रहे। खेल से जुड़े इन पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। 3 तस्वीरें देखिए… प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। एथलेटिक्स जूनियर वर्ग बालक-बालिका में 112 खिलाड़ियों, कुश्ती बालक-बालिका में 120 खिलाड़ियों तथा बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग में 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस तरह कुल 328 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि जिले में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सबसे अधिक उत्साह 3000 मीटर दौड़ को लेकर देखने को मिला। बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राजन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अनुज प्रजापति दूसरे और विष्णु शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंदना मौर्या ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि करिश्मा मोदनवाल दूसरे और सुनैना तीसरे स्थान पर रहीं। कुश्ती में शुभम यादव पहला स्थान कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। बालक वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। संजय पाल दूसरे और दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। राधिका ने दूसरा और आस्था ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती के मुकाबलों में खिलाड़ियों की फुर्ती, ताकत और तकनीक देखने लायक रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। बालिका एकल वर्ग में शिवांगी ने पहला स्थान हासिल किया। मान्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मान्ती और साक्षी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका युगल वर्ग में प्रियांश और मान्या की जोड़ी प्रथम रही। शिवानी और शिवानी सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि उजाला और निर्मला तथा संध्या और करिश्मा की जोड़ियां संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बालक एकल वर्ग में वैभव ने पहला स्थान प्राप्त किया। अरहान दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कुंवर और प्रतीक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बालक युगल वर्ग में वैभव और अक्षांश की जोड़ी ने बाजी मारी और पहला स्थान प्राप्त किया। अरहान और कुंवर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हटकेश्वर और प्रतीक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, गति और तकनीक का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर उत्साह साफ दिखाई दिया। एक ओर जहां प्रतिभागी मैदान और कोर्ट पर बेहतर प्रदर्शन के लिए संघर्ष करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षक और खेल पदाधिकारी उनका हौसला बढ़ाते रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि जिले के अधिक से अधिक जूनियर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देना भी रहा। खेल प्रेमियों का मानना है कि जिले में इस तरह की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित होने से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। स्कूल और ग्रामीण स्तर से निकलने वाले खिलाड़ियों को यदि इसी तरह मंच मिलता रहा, तो वे मंडल और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। जिला स्तरीय इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि सिद्धार्थनगर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर देने की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:भाजपा सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे; रिटायर्ड फौजी ने बैंक मैनेजर को मार डाला; तेंदुए से 10 मिनट लड़ा युवक
    Next Article
    डीएम का निजी स्कूलों को निर्देश:कहा- नियमों के तहत ही लें फीस, तय दुकानों से खरीदारी का दबाव न बनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment