Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम का निजी स्कूलों को निर्देश:कहा- नियमों के तहत ही लें फीस, तय दुकानों से खरीदारी का दबाव न बनाएं

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और तय दुकानों से किताबें-ड्रेस खरीदने के दबाव की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधक और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निजी विद्यालय शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही शुल्क लें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल को अभिभावकों से अतिरिक्त या अनियमित शुल्क लेने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन कर अधिक फीस वसूलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने पाठ्य पुस्तकों और स्कूल ड्रेस के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर विशेष दुकानों से किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि अभिभावकों को किसी भी निर्धारित दुकान से खरीदारी के लिए बाध्य न किया जाए। अभिभावकों को बाजार से अपनी सुविधा अनुसार खरीदारी की स्वतंत्रता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहन फिटनेस मानकों के अनुरूप होने चाहिए और चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों में सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन हो, ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण और बैठकें जारी रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में जूनियर खेल प्रतियोगिता, 328 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:3000 मीटर दौड़ की राजन और वंदना ने जीती, कुश्ती में शुभम-अंशिका ने बाजी मारी
    Next Article
    17-18 मार्च को यमुनापार में रहेगी पानी की किल्लत:19 मार्च को सुबह सुचारु होगी जलापूर्ति, ओवर हेड टैंक की सफाई के चलते बाधित रही सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment