Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में नशे की हालत में युवक टावर पर चढ़ा:शोहरतगढ़ में पुलिस-प्रशासन को उतारने में करनी पड़ी मशक्कत

    9 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर 35 वर्षीय परशुराम उर्फ चुल्हई पुत्र कल्यान चढ़ गया। वह बैदौली गांव का निवासी बताया जा रहा है और नशे में धुत था। युवक को नीचे उतारने में पुलिस और प्रशासन को देर रात तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआत में, टावर पर एक व्यक्ति को देखकर लोगों ने सोचा कि वह कोई टेक्नीशियन होगा जो काम कर रहा है। हालांकि, जब काफी देर तक वह नीचे नहीं उतरा, तो लोगों को संदेह हुआ और वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहन भी पहुंच गए। पुलिस टीम और स्थानीय लोग युवक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे नीचे उतारने का लगातार प्रयास करते रहे। युवक टावर के अंतिम छोर पर एक हिस्से को पकड़कर खड़ा था। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी ऊंचाई पर कोई चढ़ने को तैयार नहीं है और आशंका है कि युवक टावर से कूद सकता है। पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा और बचाव के प्रयासों में जुटे रहे। काफी देर तक चले बचाव अभियान के बाद, पुलिस टीम टावर पर चढ़ने में सफल रही। देर रात तक चले प्रयासों के बाद, पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। तस्वीरें देखिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली एसपी रवि कुमार ने दो थानों का निरीक्षण किया:लंबित शिकायतों को निपटाने, थाने की खामियों को दूर करने का निर्देश
    Next Article
    वृद्धेश्वरनाथ मंदिर में डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक:मिर्जापुर डीएम ने कहा शिव अभिषेक नकारात्मकता दूर करने का सर्वोच्च अनुष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment