Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृद्धेश्वरनाथ मंदिर में डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक:मिर्जापुर डीएम ने कहा शिव अभिषेक नकारात्मकता दूर करने का सर्वोच्च अनुष्ठान

    11 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर नगर स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर में भगवान वृद्धेश्वर महादेव का विशेष पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और एसपी सिटी नितेश सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया। उन्होंने जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखा गया। भक्तों ने भगवान महादेव और माता गौरी को हल्दी अर्पित कर पारंपरिक 'हल्दी खेला' की रस्म निभाई। अष्ट कौशल महंत डॉ. योगानंद गिरी के नेतृत्व में पूजन-अर्चन संपन्न हुआ, जबकि पंडित नितिन अवस्थी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कराया। शंखनाद और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। अभिषेक के उपरांत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि भगवान शिव का जलाभिषेक मनुष्य के भीतर व्याप्त नकारात्मकता को दूर करने का सर्वोत्तम और सरल माध्यम है। उन्होंने बताया कि शिव आराधना से मानसिक शांति, आत्मबल, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं। महंत डॉ. योगानंद गिरी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र और भगवान वृद्धेश्वरनाथ का चित्र भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने प्रशासन की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता है और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती हैं। कार्यक्रम के दौरान गायिका रानी सिंह ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्त अमित पाण्डेय, विंध्यवासिनी केसरी, शिप्रा गुप्ता, दीपा गुप्ता, मनीषा, प्रिया, प्रियंका, दीपा उमर और रूपा गुप्ता सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव को नमन किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में नशे की हालत में युवक टावर पर चढ़ा:शोहरतगढ़ में पुलिस-प्रशासन को उतारने में करनी पड़ी मशक्कत
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय: प्रायोगिक परीक्षाओं में महाविद्यालय प्रशासन भी जवाबदेह:जौनपुर में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्ययोजना लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment