Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बारात में गाड़ियों पर स्टंट:तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एक बारात के दौरान गाड़ियों पर स्टंट करने और आतिशबाजी का मामला सामने आया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कसया रोड स्थित एक मैरिज हॉल के पास हुई। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात मैरिज हॉल की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कुछ युवक गाड़ियों के बोनट और छत पर चढ़कर खतरनाक तरीके से आतिशबाजी करने लगे। कुछ युवक गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर नाचते और नोटों की गड्डियां भी उड़ाते देखे गए। सड़क पर काफी देर तक शोर-शराबा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बारातियों की इस स्टंटबाजी के कारण कसया रोड पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि घटना स्थल पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने स्टंट करने वालों को रोकने या जाम खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस अक्सर सामान्य लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाती है, लेकिन सड़क पर खुलेआम स्टंट और हंगामा करने वालों के सामने बेबस नजर आती है। इस संबंध में कोतवाल राकेश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, लेकिन कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि जाम की स्थिति को देखते हुए कसया रोड स्थित मैरिज हॉल संचालकों को भविष्य में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजरायल युद्ध की आंच अब रसोई घर तक:होटल-रेस्टोरेंट पर लटक सकते हैं ताले, कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी ब्रेक
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:शादी में आया रिश्तेदार बना कातिल, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment