Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर सीएचसी में मरीज को इलाज न मिलने का आरोप:परिजनों ने गोद में उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, वीडियो बनाकर अधीक्षक पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसका बाजार में स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इलाज न मिलने पर परिजनों ने एक मरीज को गोद में उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल की अव्यवस्था साफ दिख रही है। घटना शनिवार, 7 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे हुई, जब मरीज को सीएचसी लाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें कोई जिम्मेदार डॉक्टर नहीं मिला और अधीक्षक कक्ष भी खाली था। काफी देर इंतजार के बाद भी जब मरीज को देखने कोई नहीं आया, तो लोगों में नाराजगी बढ़ गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक अस्पताल के अधीक्षक कक्ष को दिखाते हुए आरोप लगा रहे हैं कि अधीक्षक डॉ. एस.के. पटेल अक्सर अस्पताल में अनुपस्थित रहते हैं। उनका दावा है कि मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें देखने वाला कोई नहीं होता। मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने उसे अपने हाथों और गोद में उठाकर अस्पताल से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एक वाहन में बैठाकर तत्काल उपचार के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने इस घटना को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल होने के बावजूद मरीजों को बुनियादी इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर भी सवाल उठाया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन:कैशलेस चिकित्सा, अर्जित अवकाश व सेवा सुरक्षा की मांग
    Next Article
    सीतापुर DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण:फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स सहित तीन का वेतन रोका, गंदगी पर फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment