Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण:फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स सहित तीन का वेतन रोका, गंदगी पर फटकार

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले प्रसव कक्ष पहुंचे, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं। प्रसव कक्ष में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के समय चिकित्सक भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सक का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं फार्मासिस्ट द्वारा दवाओं का सही ढंग से रख-रखाव न किए जाने और दवाओं का रिकॉर्ड ठीक से प्रदर्शित न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पाई गई अन्य कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी बिसवां से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर सीएचसी में मरीज को इलाज न मिलने का आरोप:परिजनों ने गोद में उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, वीडियो बनाकर अधीक्षक पर लगाया आरोप
    Next Article
    झांसी में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की:भतीजा बोला-शराब की लत में परिवार बर्बाद कर लिया, नशे में ही उठाया आत्मघाती कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment