Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी निरंजन ज्योति ने शिक्षक भर्ती हलफनामे का स्वागत किया:कानपुर देहात में गुरुपूर्णिमा पर योगी सरकार के लिए बोलीं- अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तर प्रदेश की 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर योगी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा है। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर वह कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखंड परमधाम आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने गुरु पूजन किया और कन्या भोज व भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ पर्व मनाया। 'भारत गुरु परंपरा का देश' मीडिया से बातचीत में साध्वी निरंजन ज्योति ने देशवासियों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत गुरु-शिष्य परंपरा का देश है। भगवान वेदव्यास से लेकर आदि शंकराचार्य तक गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान रही है। भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरुपूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का पावन पर्व है। 'भर्ती का रास्ता साफ होने की उम्मीद' 69 हजार शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्षों से अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। योगी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जाना सकारात्मक पहल है, जिससे भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि वे स्वयं नाथ संप्रदाय की गुरु परंपरा से जुड़े हैं। गुरुपूर्णिमा से पहले विद्यार्थियों के हित में उठाया गया यह कदम हजारों युवाओं के लिए राहत लेकर आएगा। आश्रम में दिनभर चला धार्मिक आयोजन गुरुपूर्णिमा के अवसर पर अखंड परमधाम आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गुरु पूजन, कन्या भोज और भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आश्रम परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में मिली नवजात बालिका:प्रशासन ने परिजनों से 15 दिन में मांगी जानकारी, बाद में दत्तक ग्रहण के लिए होगी स्वतंत्र
    Next Article
    बरेली में नाले में बहा बच्चा:18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, SDRF समेत कई टीमें तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment