Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में नाले में बहा बच्चा:18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, SDRF समेत कई टीमें तलाश में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के आंवला कस्बे में बारिश के दौरान नाले में बहा 6 साल का दिव्यांग बच्चा 18 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है। मंगलवार को बारिश में नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह करीब 8 फीट गहरे नाले में गिर गया। बुधवार सुबह 9 बजे तक नगर पालिका, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और दो जेसीबी मशीनों की मदद से तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे की पहचान मोहल्ला खेड़ा निवासी नंदराम प्रजापति के इकलौते बेटे प्रीत के रूप में हुई है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नाले में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बारिश में नहाते समय नाले में गिरा मोहल्ला खेड़ा निवासी नंदराम प्रजापति का 6 वर्षीय बेटा प्रीत एक पैर से दिव्यांग था और वॉकर की मदद से चलता था। मंगलवार को हुई बारिश के दौरान वह मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ गमाडेट मंदिर के पास नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 8 फीट गहरे नाले में जा गिरा। पूरे मोहल्ले का पानी इसी नाले में आता है, जिससे उस समय बहाव काफी तेज था। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। कई विभागों की टीमें रेस्क्यू में जुटीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार अतुल सेन सिंह, नायब तहसीलदार दीप्ति पाल, नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली, ईओ प्रदीप गिरी, कोतवाल बीनू सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य विभागों की टीमों ने नाले में तलाश अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह तक नगर पालिका की पांच टीमें, एसडीआरएफ और दो जेसीबी मशीनों की मदद से बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता बोले- इकलौता बेटा था प्रीत के पिता नंदराम प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी कई साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। प्रीत उनका इकलौता बेटा था और वही उनके जीवन का सहारा था। बेटे के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मंत्री के कहने पर पहुंची SDRF घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को सूचना दी। इसके बाद मंत्री ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर बच्चे की तलाश के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम आंवला पहुंची और रेस्क्यू अभियान में शामिल हो गई। खुले नालों पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में कई बड़े और गहरे नाले खुले पड़े हैं। उनके किनारे न तो सुरक्षा दीवार बनाई गई है और न ही फेसिंग की व्यवस्था है। लोगों ने बताया कि करीब छह साल पहले भी बारिश के दौरान एक अन्य बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साध्वी निरंजन ज्योति ने शिक्षक भर्ती हलफनामे का स्वागत किया:कानपुर देहात में गुरुपूर्णिमा पर योगी सरकार के लिए बोलीं- अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
    Next Article
    गोंडा में खुले नाले बने जानलेवा:डीएम आवास से 100 मीटर दूर 200 मीटर लंबा नाला खुला, हजारों लोगों की जान पर खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment