Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क के लिए धरना दिया तब सरकार ने फंड दिया:जंगीपुर से सपा विधायक वीरेंद्र बोले- बौरी में पावर हाउस बन रहा, काम के नंबर जनता देगी

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव का कहना है कि मैंने पिछले चार वर्षों में अपनी निधि से क्षेत्र का विकास कराया है। उनका दावा है कि विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि से सड़क, स्ट्रीट लाइट और स्वागत द्वार बनवाया। विकास की रफ्तार और तेज होती लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष के विधायकों को पैसा देने में भेदभाव करती है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले चार वर्षों में आपने अपने क्षेत्र में कौन-कौन से विकास कार्य कराए? जवाब: विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि के माध्यम से हमने कई विकास कार्य कराए। मुख्य रूप से सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगवाना और विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनवाना शामिल है। जंगीपुर विधानसभा काफी बड़ा क्षेत्र है, इसलिए क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार लगातार विकास कार्य कराए गए हैं। सवाल : विपक्षी विधायकों के साथ क्या कोई भेदभाव देखा गया? जवाब: उत्तर प्रदेश सरकार विपक्षी विधायकों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार की ओर से अतिरिक्त धन नहीं मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जब तक सरकार का सहयोग नहीं मिलेगा, विकास पूरी गति से नहीं हो पाएगा। सवाल : अपने काम को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने काम को नंबर नहीं दूंगा। जनता ही असली अदालत है और वही तय करेगी कि हमारे कामकाज को कितने अंक मिलते हैं। भाजपा सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपाती है, लेकिन जनता की सराहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। सवाल : क्षेत्रीय मुद्दों को सदन और अधिकारियों के माध्यम से कैसे उठाया? जवाब: पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, समाज कल्याण समेत कई विभागों से जुड़ी समस्याओं को सदन में उठाया और अधिकारियों से समाधान कराने की कोशिश की। विभिन्न समितियों की बैठकों में भी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को मजबूती से रखा। सवाल : क्षेत्र की सबसे खराब सड़कों में कौन सी सड़क शामिल है? जवाब: जंगीपुर-लावा मोड़ से सुभाकरपुर-रायपुर सड़क काफी खराब थी। इसके निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया, धरना दिया और धान रोकने तक का आंदोलन किया। अब उस सड़क को स्वीकृति मिल गई है और काम चल रहा है। सवाल : बिजली की समस्या को कैसे दूर किया? जवाब: बौरी में 33/11 केवी का पावर हाउस स्वीकृत हो चुका है, काम काफी आगे बढ़ चुका है। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा बोगना, सुहवल और महेगवा में नए पावर हाउस की मांग सदन में उठाई। महेगवा में 132 केवीए का पावर हाउस निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: सड़क क्षेत्र में कई जगहें अभी भी खराब हैं। कुल नौ साल विधायक रहते हुए भी कई सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया। सरकार का भेदभाव और ओवरलोडेड वाहनों के कारण सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं। साथ ही जर्जर बिजली तार और ट्रांसफार्मरों की समस्या भी बनी हुई है। सवाल : क्या आप 2027 में फिर चुनाव लड़ेंगे? जवाब: मैं जंगीपुर विधानसभा से प्रबल दावेदार हूं। पार्टी नेतृत्व मुझ पर भरोसा करता है और मैं जनता के बीच रहकर लगातार काम कर रहा हूं। इसलिए निश्चित रूप से अगला चुनाव लड़ूंगा। टिकट का अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 बजे पहुंचेगी राम नगरी:नवरात्रि के पहले दिन करेंगी श्रीराम यंत्र का पूजन, वीआईपी पास से नहीं होगी एंट्री
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा मंदिर पहुंचे श्रद्धालु:पालकी पर सवार होकर आई है मां जगदम्बा,अब 27 मार्च तक देवी की होगी आराधना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment