Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में मनकामेश्वर मंदिर की नई सड़क का उद्घाटन:यूपी के समाज कल्याण मंत्री ने नारियल फोड़कर किया उद्घाटन

    9 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर की नवनिर्मित सड़क का यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री ने सोमवार शाम 7 बजे उद्घाटन कर दिया। जिससे मन्दिर जाने वाले शिव भक्तों को गंदगी और जलभराव से निजात मिल गई। स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार किया है। शहर के नखाशा मोहल्ले में प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर है। यहां वर्षों से मन्दिर के बाहर तक रोड पर कीचड़ और गंदगी बनी रहती थी। नालों का पानी सड़क पर भरा रहने से मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो गई। स्थानीय लोग लम्बे समय से ऊंची सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। ऐसे में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 22 के सभासद प्रभात। बाजपेयी के प्रयासों से 9 लाख 30 हजार रुपए की लागत से सीमेंटेड रोड का निर्माण कराया गया। जिसका उद्घाटन यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया। मंत्री असीम अरुण का मोहल्ले के लोगों ने स्वागत किया और फिर उन्होंने समर्थकों के साथ मनकामेश्वर महादेव मन्दिर में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। मंत्री असीम अरुण ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहाकि सड़क को ऊंचा कर कर निर्माण करवाया गया है, ताकि नालियों का पानी सड़क पर न भरे। अब पास के नाले को गहरा करवाने की जरूरत है, जिससे कि पानी ठहरने की बजाय नाले में बहकर निकल जाए। नई सड़क बनने से मन्दिर जाने वाले भक्तों को सहूलियत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत:देवरिया में 8 टीचर, 7 छात्रों समेत 15 लोग घायल, बस चालक को झपकी आने का अंदेशा
    Next Article
    सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश:उन्नाव में युवक पर काम रुकवाने का आरोप, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment