Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत

    11 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई। ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आउटर रिंग रोड पर 23 करोड़ रुपये की सड़क मरम्मत परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। इससे पहले, भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अगर तीन दिन पहले सड़क के निरीक्षण के दौरान एक आम नागरिक को थप्पड़ मारने के मामले में वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है, तो ‘आप’ अदालत का रुख करेगी।‘आप’ नेता ने संवाददाताओं से कहा, “पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी 23 करोड़ रुपये की निविदा में भ्रष्टाचार को लेकर आज एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें मंत्री प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सड़क तय मानकों के अनुसार नहीं बनाई गई थी और जब एक आम नागरिक इसका वीडियो बना रहा था, तो वर्मा ने उसका फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट की।” भारद्वाज ने कहा कि ‘आप’ पिछले तीन दिन से वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस इसके उलट पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस अपना कर्तव्य निभाने में नाकाम रहती है तो हम अंतत: प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख करेंगे।” भारद्वाज ने मांग की कि तिलक नगर इलाके में लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित जिस सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है, उसका केंद्रीय सड़क अनुसंधान संगठन (सीआरआरआई) जैसी किसी सड़क आभियांत्रिकी विशेषज्ञ एजेंसी से स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए।उन्होंने कहा, “हमारे विधायक ने वर्मा के विभाग के अंदर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। इसका स्वतंत्र ऑडिट किया जाना चाहिए। हम एसीबी कार्यालय में यह मांग उठाएंगे।” ‘आप’ नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी की महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी की।पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट करने और उसे कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने के आरोप में भारद्वाज, तिलक नगर से ‘आप’ विधायक जरनैल सिंह और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पिछले हफ्ते सड़क के निरीक्षण के दौरान 22 साल के साहिब सिंह को थप्पड़ मारने को लेकर वर्मा के खिलाफ असंज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला
    Next Article
    Baran में 1800 MW पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का विरोध, 20 नवंबर को CM आवास कूच का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment