Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वच्छता ही सेवा अभियान:बरेली में पर्यावरण संरक्षण व जन-जागरूकता के लिए लगाए पौधे, बचाने का संकल्प लिया

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता के साथ-साथ अधिकाधिक पौधारोपण भी आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वच्छता, हरित पर्यावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छ परिसर, हरित परिसर की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, मोहम्मद शोएब (मुख्य प्रबंधक), बी.एस. सागर (आईटी विशेषज्ञ), सौरभ सिंह (प्रबंधक), अजय कुमार, शुभम् सिंह रामपुर गार्डन शाखा के कर्मचारी एवं कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी (नगर निगम) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के इस कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल संचालन में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:व्हाट्सऐप पर USDT में फिरौती मांगने का प्रयास, सकुशल बरामद
    Next Article
    प्रतिभा का सम्मान समारोह:गोरखपुर विश्वविद्यालय में क्विज व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए प्रमाण पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment