Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:व्हाट्सऐप पर USDT में फिरौती मांगने का प्रयास, सकुशल बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महुआडीह थाना पुलिस ने युवक के अपहरण के मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक चौहान (23) पुत्र पप्पू चौहान, निवासी चाल्हा पोस्ट खिरिया, थाना रानीपुर, मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अपहृत युवक आयुष सिंह को पुलिस ने 29 सितंबर को गोरखपुर के पैडलेगंज चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। पंचर की दुकान के पास से युवक को उठाने का आरोप 28 सितंबर को विजयलक्ष्मी देवी पत्नी राजेश सिंह ने महुआडीह थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा आयुष सिंह बलटिकरा मुख्य मार्ग पर पंचर की दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान काले रंग की टाटा हैरियर में सवार कुछ लोग उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। मामले में महुआडीह थाने में धारा 140(2) और 61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आयुष को गोरखपुर से बरामद किया गया। व्हाट्सऐप पर USDT में फिरौती मांगने का प्रयास पुलिस के मुताबिक, विवेचना और आयुष के बयान में सामने आया कि उसे जबरन वाहन में ले जाने के बाद मारपीट की गई। इसके बाद उसके परिचित से व्हाट्सऐप के जरिए करीब 35 हजार से 40 हजार USDT की फिरौती मांगने का प्रयास किया गया। विवेचना में अभिषेक चौहान की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने घटना में अन्य आरोपियों को सहयोग किया और व्हाट्सऐप के जरिए फिरौती मांगने में भी मदद की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना में इस्तेमाल टाटा हैरियर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में चारागाह की सरकारी जमीन खाली कराई:3 बीघा से ज्यादा जमीन से हटाया अस्थाई कब्जा, दोबारा अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त
    Next Article
    स्वच्छता ही सेवा अभियान:बरेली में पर्यावरण संरक्षण व जन-जागरूकता के लिए लगाए पौधे, बचाने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment