Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वाइनफ्लू से मौत के मामले की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग:स्वास्थ्य विभाग ने गांव में चलाया एक्टिव केस सर्च अभियान, 700 घरों की हुई पड़ताल

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के अस्पताल में स्वाइन फ्लू से तालग्राम ब्लाक क्षेत्र के तेराजाकेट निवासी शिवम (28) पुत्र रामराज की इलाज के दौरान 4 दिन पहले मौत हो गई। मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। मामले का सत्यापन कराने के लिए सीएमओ डॉ. विकास चन्द्रा के निर्देश पर सीएचसी तालग्राम के चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक स्तर की आरआरटी व जिला स्तरीय टीम को ग्राम तेराजाकेट भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। सीएमओ डॉ. विकास चन्द्रा ने शिवम की मौत के सम्बंध में कानपुर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर उसकी सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट, स्वाइन फ्लू संबंधी लैब रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि मृत्यु के स्पष्ट एवं वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेराजाकेट गांव में एक्टिव केस सर्च अभियान चलाया गया। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची तैयार करें, जिनमें सर्दी, खांसी, जुकाम, तेज बुखार अथवा सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण पाए जा रहे हों। रविवार देर शाम तक आशा कार्यकर्ताओं ने कुल 700 घरों का भ्रमण कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू लक्षणों से संबंधित कोई समस्या नहीं पाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, दो साथी गिरफ्तार:ज्वैलर्स की दुकान में नकबजनी का खुलासा; चांदी का सामान, नकदी व तमंचा बरामद
    Next Article
    बनबसा बैराज से 1.22 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, शारदा उफान:खतरे के निशान से ऊपर नदी, सैकड़ों एकड़ फसलें डूबीं; कई रास्तों पर बाढ़ का पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment