Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन के पहले सोमवार पर मऊ में ट्रैफिक अलर्ट:मऊ में 5 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 7 बजे से लागू हुई विशेष व्यवस्था

    6 hours ago

    1

    0

    सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मऊ में पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार सुबह सात बजे से शिवभक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई। यातायात पुलिस लगातार मार्गों की निगरानी कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात विभाग ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। बढ़ुआ गोदाम, बलिया मोड़, दाढ़ी चट्टी मोड़, मतलूपुर मोड़ और भीटी मोड़ पर वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कई प्रमुख सड़कों पर अस्थायी रूप से वन-वे व्यवस्था भी लागू की गई है, ताकि कांवड़ यात्रियों की आवाजाही बाधित न हो। बाहरी मार्गों से किया जा रहा डायवर्ट कांवड़ यात्रा को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहनों को शहर के बाहरी क्षेत्रों में रोककर वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध होगी। मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर बढ़ाई गई सुरक्षा प्रमुख चौराहों, शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, जबकि यातायात कर्मी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर विशेष सतर्कता पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मऊ से गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ने वाले गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सावन के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजरते हैं, इसलिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आम लोगों से सहयोग की अपील एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले मार्गों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखना है, ताकि सावन के इस पावन अवसर पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गलत इलाज से ग्रामीण की मौत:बंगाली डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 3 अगस्त - आपके काम की खबर:भाषा और लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, IGP में नौकरी मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment