Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गलत इलाज से ग्रामीण की मौत:बंगाली डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    संभल के असमोली थाना क्षेत्र में एक बंगाली डॉक्टर के गलत इलाज से ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने, समय पर रेफर न करने और इलाज के नाम पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर गहरा गांव निवासी 45 वर्षीय भूकंप पुत्र चुन्नू को पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने पर रविवार दोपहर करीब दो बजे परिजन असमोली गांव स्थित बंगाली डॉक्टर अभिजीत पॉल के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को दो घंटे में ठीक करने का दावा करते हुए इलाज के लिए एक लाख रुपये जमा कराने की बात कही। मृतक के बेटे सोनू कुमार का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को एक बोतल चढ़ाई, लेकिन पैसे लाने में करीब 10 मिनट की देरी होने पर दूसरी बोतल नहीं लगाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मरीज को समय रहते संभल रेफर नहीं किया। इसके बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और रविवार रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाया गया इंजेक्शन मरीज की हालत बिगड़ने का कारण बना। मृतक की पत्नी रामवती ने बंगाली डॉक्टर के खिलाफ थाना पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि बंगाली डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान एक ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:अमेठी में ससुराल में विवाद के बाद चार दिन पहले मायके आई थी महिला, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    सावन के पहले सोमवार पर मऊ में ट्रैफिक अलर्ट:मऊ में 5 प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बंद, सुबह 7 बजे से लागू हुई विशेष व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment