Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सावन में एक लोटा जल से प्रसन्न होते हैं महादेव':मथुरा में देवकी नंदन महाराज बोले-शिक्षा नौकरी के लिए नहीं, संस्कारों के लिए भी हो

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति और जलाभिषेक का विशेष महत्व है। भगवान शिव को श्रद्धा और प्रेम से अर्पित किया गया एक लोटा जल भी उन्हें प्रसन्न कर देता है। पवित्र मन से किया गया जलाभिषेक व्यक्ति के मन को शुद्ध करता है, नकारात्मक विचारों को दूर करता है और धर्म, भक्ति व सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह बातें कथावाचक देवकी नंदन महाराज ने मथुरा में महाशिवपुराण कथा के चौथे दिन कहीं। प्रियाकांतजू मंदिर में चल रहा पार्थिव शिवलिंग महोत्सव प्रियाकांतजू मंदिर में पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने 3 लाख 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से उनका पूजन और अभिषेक किया। कथा के दौरान देवकी नंदन महाराज ने कहा कि सावन में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, रुद्राभिषेक और विधिपूर्वक विसर्जन करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे भक्त के जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं, संस्कारों के लिए भी हो कथा के दौरान देवकी नंदन महाराज ने शिक्षा व्यवस्था पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या अच्छी नौकरी पाना नहीं होना चाहिए, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति से युक्त नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विद्यालयों और परिवारों में रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता और भारतीय संस्कृति के आदर्शों का अध्ययन होगा, तभी आने वाली पीढ़ी संस्कारी, चरित्रवान और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनेगी। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा का उद्देश्य केवल जीविका कमाना नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही कला सिखाना था। श्रद्धालुओं ने किया व्यासपीठ का पूजन कथा प्रारंभ होने से पहले शिवभक्तों ने पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर उनका विधि-विधान से पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान कुमुदनी, सुधीर कुमार वर्मा, पुष्पा पांडेय, सावित्री सिंह, विमला, जगदीश अथवाल, मंजू शुक्ला, गीता शर्मा, सोना राजकुमार शर्मा और रीना कृष्ण कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की दरोगा बोलीं-पापा की समाधि से आशीर्वाद लेकर खेली:मम्मी ने वीडियो कॉल पर दिखाई; कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने की कहानी
    Next Article
    बेटी ने मां को चुना, लाडली को वहीं भेजा:हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की, कानपुर का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment