Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट; डिप्टी CM बोले- संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री होगी चेक

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में स्वाइन फ्लू का असर बढ़ता दिख रहा है। बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार को संक्रमित महिला की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को 2 और मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई। दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि दोनों मरीजों की RT-PCR जांच में H1N1 वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आनंद की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। बलरामपुर अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड बिल्डिंग को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में युवक की सिर कूचकर हत्या:घर से 50 मीटर दूर चबूतरे पर मिला खून से लथपथ शव प्रयागराज में सब्जी व्यापारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके चेहरे पर ईंट से कई वार किए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शनिवार सुबह गांव वाले टहलने निकले तो उन्होंने खून से लथपथ शव देखा। मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव गांव के ही 25 साल के राहुल भारतीय का था। उसका शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट बरामद की। घरवालों ने बताया कि वह दोपहर बाद घर से किसी काम से बाहर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उसे खोजा, मगर वह नहीं मिला। घटना घूरपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर पीलीभीत में बाघ ने किसान को मार डाला; शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया पीलीभीत में शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। वह केले के खेत की रखवाली करने गए थे। परिजन और गांव उन्हें तलाश करते पहंचे तो उनका खून से लथपथ शव मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रामनगर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। नारेबाजी शुरू कर दी। वह प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर किसी तरह रास्ता खुलवाया। मामला पूरनपुर इलाके का है। शांतिनगर गांव निवासी मुंशी प्रसाद (60) रात करीब 8 बजे केले के खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए खेत पहुंचे। वहां उनका शव मिला। पढ़ें बड़ी खबर कानपुर RTO में छापेमारी के बाद 2 बाबू सस्पेंड कानपुर RTO में छापेमारी के बाद शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क मधुर मिश्रा और बाबू विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह के आदेश पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। छापेमारी के बाद आरटीओ कार्यालय की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। गुरुवार को एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के पास पहुंची दो शिकायतों में आरटीओ परिसर में एजेंटों के जरिए लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया। एक मामले में OLX पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन देकर युवक को आरटीओ कार्यालय बुलाया गया। यहां एजेंटों से मिलवाने के बाद कागजी कार्रवाई कराने के नाम पर 25 हजार रुपए और चालान के 15 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद युवक को कार्यालय के अंदर ले जाकर आरोपी फरार हो गया और बाहर खड़ी स्कूटी भी गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने हनुमंत विहार के एक युवक से भी 15 हजार रुपए ठगने की बात कबूल की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा,VIDEO:रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा; बालियान की पत्नी बोलीं-एनकाउंटर हो
    Next Article
    सावन पूर्णिमा पर मिर्जापुर के शिवालयों में विशेष कार्यक्रम:भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment