Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सवर्ण आर्मी प्रमुख, परशुराम प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाउस अरेस्ट:दिल्ली में UGC बिल के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच पुलिस ने दिल्ली में यूजीसी बिल के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सवर्ण नेताओं पर कार्रवाई की है। जिले में सवर्ण आर्मी प्रमुख और परशुराम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। शनिवार को परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें रोककर घर में ही नजरबंद कर दिया। इसी तरह, सवर्ण आर्मी के प्रमुख सर्वेश पांडे को भी उनके आवास पर नजरबंद किया गया है। यह कार्रवाई राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले की गई है। महेंद्र नाथ तिवारी और सर्वेश पांडे ने कहा कि वे दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें जबरन हाउस अरेस्ट किया है। दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों और सवर्ण समाज के लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में BBA छात्र को गोली मारने वाला गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद, अन्य हमलावरों की तलाश जारी
    Next Article
    मैनपुरी में महिला से देवर ने की मारपीट:मकान की नींव भरने को लेकर हुआ विवाद, सिर में लगी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment