Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वतंत्रता दिवस पर मुरादाबाद में 'Gen Z' का हुड़दंग:सड़कों पर दौड़ती कारों की छतों पर स्टंट और हाथों में डंडे लहराए

    2 hours ago

    1

    0

    स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जहां पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा है, वहीं मुरादाबाद शहर से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ताक पर रखने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां 'Gen Z' की टोली ने स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किए। हुड़दंग के सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथों में डंडे लिए दर्जनों युवा सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती कारों की छतों और बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। इस दौरान यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। हुड़दंगियों के इस रवैये से सड़कों पर चलने वाले अन्य राहगीर बेहद डरे और सहमे नजर आए। शहर के व्यस्ततम इलाकों में जुलूस निकाला 100 से अधिक हुड़दंगी युवाओं के इस हुजूम ने शहर के व्यस्ततम इलाकों में जुलूस निकाला। यह हुड़दंग दिल्ली रोड से शुरू होकर मिलन विहार, कांशीराम नगर, फव्वारा चौक और अंबेडकर पार्क होते हुए शहर की तमाम प्रमुख सड़कों से गुजरा। इस दौरान डीजे पर तेज संगीत, नारेबाजी और कारों की खिड़कियों से बाहर लटके युवाओं के कारण घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौके पर इस तरह की अराजकता को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देशभक्ति की आड़ में इस तरह की हुड़दंगबाजी और जानलेवा स्टंटबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुड़दंग मचाने वाले वाहनों के नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। स्टंट करने वाले युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और भारी चालान काटने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा GSVM:मेडिकल कॉलेज में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर और स्टाफ सम्मानित
    Next Article
    चित्रकूट पुलिस लाइन में नए जिम का उद्घाटन:स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों की फिटनेस बढ़ाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment