Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्योहारा में दो घरों से लाखों की चोरी:नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के मंडोरी गांव में देर रात दो घरों में चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वाट, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। चोरों ने मंडोरी गांव निवासी कासिम पुत्र मुन्ने के घर को निशाना बनाया। गर्मी के कारण परिजन कमरों से बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। साथ ही चोर पास में रहने वाले मुकीम पुत्र सलीम के घर पहुंचे। यहां से वे लगभग 20 तोला सोना, पौने दो किलो चांदी और 1 लाख 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने कमरों के ताले टूटे देखे। पीड़ित मुकीम ने बताया कि वह अपने भाई और माता-पिता के साथ बरामदे में सोए हुए थे, तभी चोरों ने उनके घर से लाखों का सामान चुरा लिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। उधर इस मामले में एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने बताया कि थाना स्योहरा क्षेत्र के मंडोरी गांव में बीती रात दो चोरी घटनाएं प्रकाश में आई हैं । सूचना पर पुलिस, स्वाट और फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों घरों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल निगम पर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप:बागपत में भाकियू अराजक ने खोला मोर्चा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    कब्रिस्तान की जमीन पर बनी 2-मंजिला मस्जिद गिराई जाएगी:संभल में 1200 वर्गमीटर में 4 बुलडोजर के होगी कार्रवाई, पुलिसकर्मियों ने आसपास के घर खाली कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment