Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SBI की विभिन्न शाखाओं से 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी:फर्जी कर्मचारियों के नाम पर एक्सप्रेस क्रेडिट लोन, 12 लोगों पर मुकदमा

    8 hours ago

    1

    0

    अमेठी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की विभिन्न शाखाओं से करीब 6.40 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी कर्मचारियों के नाम पर नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और फॉर्म-16 तैयार कर बैंक में लगाए गए और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एक्सप्रेस क्रेडिट लोन स्वीकृत करा लिए गए। मामले में एसबीआई अमेठी शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह के अनुसार, बैंक में 64 ऋण खातों की जांच के दौरान करीब 6.40 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई। इनमें 11 ऋण खाते एसबीआई की अमेठी शाखा से जुड़े बताए गए हैं। आरोप है कि राजीव गांधी पॉलीटेक्निक एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, मुसाफिरखाना से जुड़े कर्मचारियों और अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इनमें नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और फॉर्म-16 शामिल थे। इन दस्तावेजों में संबंधित लोगों को संस्थान का कर्मचारी दिखाया गया और बैंक में जमा कराकर उनके नाम पर एक्सप्रेस क्रेडिट लोन स्वीकृत कराया गया। पहले जमा की ईएमआई, बाद में खाते हुए एनपीए बैंक के मुताबिक, लोन स्वीकृत होने के बाद कुछ समय तक संबंधित खातों में ईएमआई जमा की गई। इसके बाद ऋण खातों में भुगतान बंद हो गया और वे एनपीए हो गए। एनपीए खातों की आंतरिक जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बैंक अधिकारियों को गड़बड़ी का पता चला। जांच में ऋण के लिए जमा किए गए नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और अन्य दस्तावेज कथित तौर पर फर्जी पाए गए। संस्थान से जुड़े 12 लोगों पर मुकदमा मामले में मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में राजीव गांधी पॉलीटेक्निक के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, निदेशक, कार्यालय सहायक और सहायक समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज किस स्तर पर तैयार किए गए और इनके आधार पर कितने लोगों के नाम पर ऋण स्वीकृत कराया गया। कई शाखाओं से धोखाधड़ी की जांच पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और ऋण खातों की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी के मुताबिक, यह भी जांच की जा रही है कि कथित धोखाधड़ी एसबीआई की किन-किन शाखाओं से हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। ऋण खातों, बैंक रिकॉर्ड और जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल करीब 6.40 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय धोखाधड़ी और 64 ऋण खातों से जुड़े इस मामले की पुलिस जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही धोखाधड़ी की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान मसूद बोले-पीएम मोदी भी इंसान हैं...भूल हो सकती है:सहारनपुर में बोटी-बोटी बयान के बाद दिखा सॉफ्टकॉर्नर, कहा-छोटी बातों को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए
    Next Article
    कानपुर में 'यंग इंडियंस' का बड़ा अभियान:6 स्कूलों के 5700 बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ; विधायक और पूर्व ACS ने की पहल की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment