Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीनकर फेंकी, VIDEO:बागपत कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश; रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक परिवार के 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, SDM और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके हाथ से पेट्रोल की भरी बोतल छीनकर दूर फेंक दी। इसके बाद महिला ने अपने बुर्के से दूसरी बोतल निकली। उसे भी एसडीएम ज्योति शर्मा ने छीना। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और महिलाएं रोने लगीं। पुलिस-प्रशासन की टीम तीन महिलाओं और एक लड़के को कलेक्ट्रेट के अंदर ले गई। पीड़ित पक्ष ने रेप के मामले में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ FIR कराई थी। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही। समझौते का दबाव भी बना रही है। जिससे तंग आकर उन्होंने आत्मदाह की कोशिश की। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… घटना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने नवंबर महीने में किराए पर दुकान लेकर क्लीनिक शुरू किया था। इस दौरान उसकी एक लड़की से नजदीकी बढ़ी और करीब एक महीने बाद वह लड़की को अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने लड़की को पानीपत से बरामद किया और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। दवा देने के बहाने रेप किया पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन को दवा के बहाने नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। काफी प्रयासों के बाद बहन की बरामदगी तो हुई, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई और समझौते का दबाव बनाया जाता रहा। न्याय न मिलने से आक्रोशित होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। SDM ज्योति शर्मा का कहना है कि कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। ……….. लुटेरों ने बेटे के सामने बाप की हत्या की: बहू डरकर बेड के नीचे छिपी, श्रावस्ती में घर में घुसकर वारदात श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में गायत्री पीठ का वार्षिकोत्सव:महारुद्राभिषेक, 11 कुण्डीय महायज्ञ और सामूहिक विवाह कराया गया
    Next Article
    फिरोजाबाद के सुहाग नगर में अवैध झोपड़ी पर बुलडोजर चला:40 साल से रह रहे परिवार ने की पुनर्वास की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment