Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI का 30वां दीक्षांत समारोह 14 जुलाई को:जेपी नड्डा होंगे शामिल, 279 को मिलेगी उपाधि; पहली बार गवर्नर्स गोल्ड मेडल मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) का 30वां दीक्षांत समारोह 14 जुलाई को संस्थान के श्रुति प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत संबोधन देंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पहली बार गवर्नर्स गोल्ड मेडल मिलेगा इस बार पहली बार संस्थान में 'गवर्नर्स गोल्ड मेडल' (राज्यपाल स्वर्ण पदक) दिया जाएगा। संस्थान के डीन डॉ. शालीन कुमार ने बताया कि समारोह में डीएम, एमसीएच, एमडी, पीडीसीसी और बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षु डॉक्टरों और नर्सिंग स्टूडेंट्स को कुल 279 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 25 मेधावी को पदक और विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। सीधे डीजी लॉकर पर अपलोड होगी डिग्री समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। राज्यपाल विद्यार्थियों की उपाधियों को डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर वर्चुअली अपलोड भी करेंगी। SGPGI के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेई के अनुसार समारोह में प्रो. एसआर नायक पुरस्कार, प्रो. एसएस अग्रवाल पुरस्कार तथा पेटेंट और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों और प्रशिक्षु डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक वर्ष में सर्वाधिक इंट्राम्यूरल अनुदान, एक्स्ट्राम्यूरल अनुसंधान वित्तपोषण और अधिकतम पेटेंट दाखिल करने वाले संकाय सदस्यों एवं विभागों को भी सम्मान मिलेगा। सामाजिक सरोकारों के तहत बहराइच जिला प्रशासन को एचपीवी टीकाकरण प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट और स्कूली बच्चों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। संस्थान द्वारा गोद लिए गए गांवों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का आकर्षण होंगी। समारोह का समापन डीन डॉ. शालीन कुमार के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खामेनेई का बेटा बोला- पिता की मौत का बदला लेंगे; वियतनाम में 15 भारतीय डूबे; रिटायर IAS बनेगा राम मंदिर का CEO
    Next Article
    लखनऊ- अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत 15 जुलाई को:11053 स्टूडेंट्स को मिलेगी उपाधि, 55 मेधावियों का होगा सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment