Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाह बोले - केदारनाथ से कन्याकुमारी तक खदेड़े जाएंगे घुसपैठिए:हरिद्वार में 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी नागरिकता; E-0 FIR सिस्टम शुरू

    12 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवार रहे हैं। केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, उन्हें चुन-चुनकर भारत से बाहर निकालने का काम किया जाएगा। एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह का देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने E-0 FIR प्रणाली की शुरुआत की और 1129.91 करोड़ रुपए की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसके बाद CAA के तहत 3 पाकिस्तानी और 1 अफगानिस्तानी शरणार्थी को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… शाह ने कार्यक्रम में कही 5 बड़ी बातें… 1. घुसपैठियों पर सख्ती का ऐलान अमित शाह ने कहा कि देश में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, उन्हें चिन्हित कर भारत से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 2. 2027 में कुंभ के साथ फिर बनेगी भाजपा सरकार शाह ने कहा कि हरिद्वार का कुंभ पूरे भारत की आस्था का केंद्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में कुंभ के साथ उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। 3. 1100 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात कार्यक्रम में 1129.91 करोड़ रुपए की 39 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। शाह ने कहा कि इससे राज्य के विकास को और गति मिलेगी। 4. CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता शाह ने कार्यक्रम में 4 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देना भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता है। 5. बिना सिफारिश मिल रही नौकरियां शाह ने कहा कि आज युवाओं को नौकरी पाने के लिए न पर्ची चाहिए और न ही खर्ची। पारदर्शी व्यवस्था के कारण युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है। अमित शाह ने यह भी कहा अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए यहां के युवाओं ने लंबा संघर्ष किया था। उस समय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने आंदोलनकारियों पर दमन किया था। रामपुर तिराहा कांड को उत्तराखंड कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह राज्य तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण और महाकाल लोक जैसे कई ऐतिहासिक काम पूरे किए हैं। सीएम धामी ने क्या कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और सेवा, सुशासन व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ देश के कोने-कोने में विकास की नई गाथा लिख रही है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ-साथ यहां की संस्कृति, परंपरा और जनसांख्यिकीय संतुलन को सुरक्षित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करना भी इसी दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नई न्याय संहिताओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ता, साधु-संत और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तर के नेता भी उपस्थित रहे। शाह के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar Politics: नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश का कटाक्ष, कहा- हम तो PM पद से चाहते थे विदाई
    Next Article
    जींद की फैक्ट्री में आग, 4 महिलाओं की मौत:20 मजदूर झुलसे; मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था, बाहर नहीं निकल पाए लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment