Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी:शादी से लौटते समय हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सत्यभान के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात एक शादी समारोह से पैदल घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा थाना कटरा क्षेत्र के खैरपुर के पास हुआ। सत्यभान सलेमपुर खुर्द गांव के निवासी थे और अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गए थे। शादी से लौटते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यभान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यभान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान की और उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सत्यभान मेहनत-मजदूरी करके अपनी पत्नी मीरा देवी और तीन बच्चों का पालन-पोषण करते थे। वह परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार में गहरा सदमा है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, क्योंकि सत्यभान के निधन से उनके परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, देर रात घर से निकला, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
    Next Article
    जैकी श्रॉफ ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर उन्हें किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment