Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हत्या के 2 आरोपी 12 दिन बाद भी:पीड़ित के प्लांट पर कार सवारों ने दी जान से मारने की धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में चाचा की हत्या के मामले में नामजद दो मुख्य आरोपी 12 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इस बीच पीड़ित के प्लांट पर कार सवार कुछ लोग पहुंचे और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि फरार आरोपियों ने ही गुंडे भेजकर धमकियां दिलवाई हैं। चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी निवासी प्रशांत सिंह ने बताया कि उनके चाचा वीरेश की हत्या और उन पर हमले के आरोपी चंदन और सुरजीत को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हैं। ‘जब तक हमें मार नहीं देंगे, तब तक नहीं पकड़े जाएंगे’ प्रशांत सिंह का कहना है कि आरोपियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे खुलेआम धमकियां दिलवा रहे हैं। उनका आरोप है कि जब तक आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से नहीं मार देंगे, तब तक वे पुलिस के हाथ नहीं आएंगे। पीड़ित का कहना है कि वह गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। थार और स्कॉर्पियो से रोककर किया था हमला प्रशांत के अनुसार, 15 फरवरी को वह अपने चाचा वीरेश के साथ जल चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उनकी कार को घेर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी चंदन ने थार गाड़ी से उनकी कार में टक्कर मारकर रोका, जबकि सुरजीत ने पीछे से स्कॉर्पियो से टक्कर मारी। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इसी दौरान सुरजीत ने उनके चाचा वीरेश को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में प्रशांत समेत परिवार के चार लोग घायल हुए थे। बाग खरीद को लेकर परिवार में था विवाद प्रशांत मूल रूप से गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने एक बाग खरीदा था, जो पिता अवधेश के नाम पर लिया गया था। प्रशांत के अनुसार, बाग खरीदने के लिए उनके चाचा वीरेश ने 30 लाख रुपये उधार दिलवाए थे। भाइयों ने पैसा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में मुकर गए। जब चाचा वीरेश ने रुपये वापस करने की बात कही तो परिवार में विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि इसी रंजिश में उनके पिता, भाइयों और चाचा नरेश ने हमला कराया। पुलिस बोली- नहीं मिली धमकी की तहरीर तिलहर की सीओ ज्योति यादव ने बताया कि उनके पास धमकी के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पीड़ित ने उन्हें इस बारे में अवगत भी नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि गढ़िया रंगीन थाना पुलिस से जानकारी ली जाएगी और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बस चलाने के लिए मांगी रंगदारी:रंगदारी न देने पर दो बसों से घेरा, पीड़ित की बस में तोड़फोड़ और मारपीट
    Next Article
    लखनऊवालो! जमकर होली खेलो, पानी की कमी नहीं होगी:जलकल विभाग करेगा व्यवस्था, दोपहर में भी सप्लाई देगा; न दे तो फोन लगा देना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment