Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में डेढ़ महीने बाद शव मिलने पर FIR:ई-रिक्शा चालक की मौत, एसपी के निर्देश पर आरोपी पर हुई कार्रवाई

    17 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने डेढ़ महीने बाद ई-रिक्शा चालक के शव मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर की गई है। ई-रिक्शा चालक फरमान का शव 8 जनवरी को रोजा थाना क्षेत्र में मिला था। 9 जनवरी को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शव की शिनाख्त की थी। मृतका का ई-रिक्शा कई किलोमीटर दूर मंडी में लावारिस हालत में मिला था। फरमान की मां अमर जहां, जो चौक कोतवाली क्षेत्र के बंगश की रहने वाली हैं, ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा फरमान 8 जनवरी को ई-रिक्शा चलाने गया था। आखिरी बार उनकी बात फरमान से ही हुई थी। पीड़िता ने बेटे की हत्या का शक बंगश के रहने वाले शाने नाम के व्यक्ति पर जताया है। एफआईआर में बताया गया है कि फरमान शाने का ई-रिक्शा चलाता था और दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। आरोपी शाने उसके बेटे से रंजिश मानता था और उसे धमकी भी दे चुका था। परिजनों ने पहले भी हत्या का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन रोजा थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने सीओ को भी प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद आरोपी ने कई बार फरमान को पीटने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद मृतक की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर रोजा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:सलेमपुर में हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    पत्नी को कुल्हाड़ी से काट ट्रेन के आगे कूदा पति:दादरी में रात को कहासुनी हुई, गर्दन और शरीर पर कई वार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment